ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

डिलीवरी में लापरवाही का आरोप: महिला के पेट में छूटी कैंची, डेढ़ साल बाद मौत

मोतिहारी में प्रसव ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची छूटने का मामला सामने आया है। डेढ़ साल तक दर्द झेलने के बाद ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई।

bihar
धरती के भगवान पर गंभीर आरोप
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: जिसे लोग धरती का भगवान मानते हैं, उस डॉक्टर पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगा है। जहां डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में कथित तौर पर कैंची छूट जाने से उसे करीब डेढ़ वर्ष तक लगातार दर्द झेलना पड़ा और उसकी मौत हो गई।


मृतका की पहचान बनकटवा प्रखंड के झाझरा गांव निवासी मणिभूषण कुमार की 25 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले ऊषा को प्रसव के लिए मोतिहारी स्थित एक महिला डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के जरिए उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसी दौरान डॉक्टर की लापरवाही से उसके पेट में कैंची छूट गई।


 परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही ऊषा को पेट में लगातार दर्द रहने लगा। कई जगह इलाज कराया गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। बाद में उन्होंने उक्त डॉक्टर से इलाज बंद कराकर दूसरे चिकित्सकों से परामर्श लिया। गुरुवार को अचानक पेट दर्द बढ़ने पर ऊषा को गंभीर हालत में मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां कराई गई एमआरआई जांच में उसके पेट में कैंचीनुमा वस्तु होने की पुष्टि हुई। 


डॉक्टरों ने बताया कि इससे आंत को भी नुकसान पहुंच चुका था। इसके बाद महिला को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने नगर थाना में आवेदन देकर संबंधित डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


वही आरोपी डॉक्टर ने सफाई दी है। उन्होंने इन आरोप को गलत और निराधार बताया। कहा कि परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वहीं सिविल सर्जन डॉ.रविभूषण सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत के लिए आवेदन आने पर कमेटी गठित कर जांच करायी जाएगी। जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।