ब्रेकिंग
Bihar News:बिहार में सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक, सरकार ने जारी किया आदेश,जानें...थाने का प्राइवेट मुंशी 14 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई पटना में लूट गिरोह का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, हथियार और कैश बरामदबिहार का यह एक्सप्रेस-वे गेमचेंजर होगा ! 230 KM सड़क से सफर होगा आसान...6 जिलों से गुजरेगा हाई वे लालू नहीं झुके तो बेटा भी नहीं झुकेगा, तेजस्वी ने किया दावा..आने वाला दिन होगा हमारा Bihar News:बिहार में सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक, सरकार ने जारी किया आदेश,जानें...थाने का प्राइवेट मुंशी 14 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई पटना में लूट गिरोह का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, हथियार और कैश बरामदबिहार का यह एक्सप्रेस-वे गेमचेंजर होगा ! 230 KM सड़क से सफर होगा आसान...6 जिलों से गुजरेगा हाई वे लालू नहीं झुके तो बेटा भी नहीं झुकेगा, तेजस्वी ने किया दावा..आने वाला दिन होगा हमारा

थाने का प्राइवेट मुंशी 14 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

मोतिहारी के आदापुर थाना में प्राइवेट मुंशी को निगरानी टीम ने 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। हथियार लाइसेंस सत्यापन के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी।

बिहार न्यूज
विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: आदापुर थाना में काम करने वाले प्राइवेट मुंशी को निगरानी ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार रक्सौल  आदापुर थाना में प्राइवेट तौर पर मुंशी का काम कर रहे एक व्यक्ति को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुख्यालय की टीम के द्वारा पुलिस पदाधिकारी के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.


 इस मामले में आदापुर थाना पर प्राइवेट मुंशी का काम करने वाले आदापुर निवासी इंतकाब आलम को आदापुर जमुनभार से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह परिवादी मो. आफताब अंसारी से हथियार लाईसेंस के आवेदन का सत्यापन कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था. इस मामले को लेकर आदापुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी आफताब अंसारी के द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में शिकायत दर्ज की गई थी. 


जिसके आलोक में निगरानी थाना कांड संख्या 042/2026 दर्ज करते हुए आदापुर थाना के प्राइवेट मुंशी इंतकाब आलम के बताए हुए जगह पर निगरानी की टीम पहले से तैनात थी और जैसे ही आफताब आलम ने उसे पैसा दिया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आफताब अंसारी ने निगरानी थाना में इस बात को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि आरोपी इंतकाब आलम (जो आदापुर थाना के मुंशी है) के द्वारा हथियार के लाईसेंस के आवेदन को थानाध्यक्ष द्वारा सत्यापन कराने एवं सत्यापनोपरांत उनको रूपये देने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही.


शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता गौतम कृष्ण, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण व्यूरों, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावाल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त इंतकाब आलम, निजी मुंशी, थाना-आदापुर, जिला- पू्वी चम्पारण (मोतिहारी) को 14000 (चौदह) हजार रूपये रिश्वत लेते हुए थाना आदापुर जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जमुनभार चौक से गिरफ्तार किया गया. 


आरोपी आलम ने भी गिरफ्तारी के बाद इस बात को स्वीकार किया है कि वह थाना पर मुंशी का काम प्राइवेट तौर पर करता है. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम अभियुक्त को रक्सौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय लेकर आई और यहां आवश्यक पूछताछ के बाद उसे निगरानी विशेष न्यायालय में पेश करने के लिए टीम अपने साथ ले गई.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें