ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: मंदिर और मंडप में नहीं बल्कि ग्राम कचहरी में हुई प्रेमी युगल की शादी, सरपंच ने बना दी जोड़ी

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक अनोखी शादी हुई है। यह शादी मंदिर और विवाह मंडप में नहीं हुई है बल्कि ग्राम कचहरी में संपन्न कराई गई है।

Bihar News
ग्राम कचहरी में सात फेरे
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: आपने आजतक विवाह मंडल और मंदिर में शादी तो सुनी होगी लेकिन शायद ग्राम कचहरी में सात फेरों की बात नहीं सुनी होगी लेकिन बिहार में अब ऐसा भी संभव है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक सरपंच ने ग्राम कचहरी में प्रेमी युगल की शादी करा दी, जो अब इलाके के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।


दरअसल, यह मामला जिले के चिरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहचरी सिरौना की है, जहां पिछले 6 वर्षो से एक दूसरे से प्यार कर रहे प्रेमी युगल ने सरपंच को साक्षी मान कर प्रेम विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि पताही प्रखंड के छोटाक बलुआ निवासी जगदीश कुमार और चिरैया प्रखंड के सिरौना निवासी गुड़िया देवी एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते थे।


दोनों शादी कर एकसाथ रहने के वादे भी एक दूसरे से कर चुके थे लेकिन दोनों के परिवार वालों को यह मंजूर नहीं था। जब सरपंच कुमार सौरभ को इस बात की जानकारी मिली। जिसके बाद सरपंच ने पहल शुरू किया और प्रेमी युगल को अपने कार्यालय बुलाया। दोनों की रजामंदी जानकर सरपंच ने अपने कार्यालय में ही दोनों की शादी करा दी। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी