ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा तो आप भी बिगड़ जाइएगा, प्रदर्शनकारियों को डीएसपी ने पढ़ाया कानून का पाठ

EAST CHAMPARAN: भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों को डीएसपी ने कानून का पाठ पढाया। कहा कि जिसके लिए लड़ रहे हैं उसका फ्यूचर देख नहीं रहे हैं। मेरे से ज्यादा कानून जानते हैं क्

लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा तो आप भी बिगड़ जाइएगा, प्रदर्शनकारियों को डीएसपी ने पढ़ाया कानून का पाठ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों को डीएसपी ने कानून का पाठ पढाया। कहा कि जिसके लिए लड़ रहे हैं उसका फ्यूचर देख नहीं रहे हैं। मेरे से ज्यादा कानून जानते हैं क्या? हम ऐसे ही पढ़े लिखे हैं। एम्बुलेंस, पुलिस वैन और फायर ब्रिगेड को कैसे रोक दिजिएगा। हम धमकी सुनने वाला पदाधिकारी नहीं है। हम आपको उतना ही कॉपरेट करेंगे जितना आप लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करिएगा, लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा आप भी बिगड़ जाइएगा। 


भारत बंद के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी चंपारण में प्रदर्शन किया और आगजनी कर जमकर उत्पात मचाया। मोतिहारी के पकड़ीदयाल, मेहषी,ढाका के बाद हरसिद्धि में भीम आर्मी के कार्यकर्ता आम लोगों से झगड़ा करने पर उतारू हो गए। यह देख अरेराज डीएसपी ने हंगामा कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को कानून का पाठ पढ़ाने लगे। 


डीएसपी रंजन कुमार ने साफ तौर पर कह दिया कि आप लोगों को पहले कानून की जानकारी लेनी चहिए। वही कानून को तोड़ने वालों को जमकर हड़काया साथ ही कानून की पढ़ाई करने की नसीहत दी। विधि व्यवस्था को मेंटेन करने और कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की। कहा कि यदि  कानून तोड़ा तो कानून का डंडा चलेगा। जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। डीएसपी के इस पहल की खूब सराहना हो रही है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।  

टैग्स