ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोहरे के कारण मरीजों से भरी बस पलटी, 13 लोग घायल

MOTIHARI : इस वक़्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है जहां चकिया-केसरिया पथ पर बृंदावन चवर के पास घने कोहरे की वजह से मरीजों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुस

कोहरे के कारण मरीजों से भरी बस पलटी, 13 लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक़्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है जहां चकिया-केसरिया पथ पर बृंदावन चवर के पास घने कोहरे की वजह से मरीजों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार इस बस पर 13 यात्री सवार थे. बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से सभी घायल हो गए वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज मुज़फ्फरपुर रेफर किया गया है. 


बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण सड़क चौड़ीकरण का कार्य व अत्यधिक धुंध है. इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर घटनास्थल पर सड़क के किनारे मिट्टी का ढेर लगा हुआ था. सामने से चालक को धुंध में एकाएक ट्रक दिखायी दिया. ट्रक से आमने-सामने की टक्कर को बचाने के लिए चालक बस को सड़क किनारे ले गया. सड़क किनारे जाते ही बस पलट गयी और बस में बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. 


वहीं सामने से आ रहे ट्रक भी असंतुलित होकर पलट गया. ट्रक के चालक व उप चालक भी घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर बस के चालक ने बताया कि सभी यात्री नेपाल में स्थित लोहान के आंख का इलाज कराकर लौट रहे थे.