ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Jagdeep Dhankhar Visit: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बिहार दौरा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

MOTIHARI: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहे है। आगामी 7 दिसंबर को उपराष्ट्रपति बिहार पहुंचेंगे, जहां वह मोतिहारी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दी

Jagdeep Dhankhar Visit: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बिहार दौरा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहे है। आगामी 7 दिसंबर को उपराष्ट्रपति बिहार पहुंचेंगे, जहां वह मोतिहारी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


दरअसल, बापू की कर्मभूमि चंपारण में 7 दिसंबर को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दीक्षांत समारोह में 433 छात्रों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के तरफ से मेडल दिया जाएगा। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।


उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ अपने हाथों से 10 छात्रों को गोल्ड मेडल देंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गर्व की बात है कि दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर भी शामिल होंगे।

रिपोर्ट- सोहराब आलम