ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! विदेशी पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विदेशी पिस्टल बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर...

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! विदेशी पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। छौरादानो थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया, जिसमें अपराधियों के पास से एक USA निर्मित पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।


जानकारी के अनुसार, छौरादानो जनता चौक पर कुछ संदिग्ध युवकों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया कि सभी आरोपी हथियार के साथ किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही छौरादानो थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई के दौरान मौके से तीन अपराधियों को दबोच लिया गया। शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चौथे अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से USA निर्मित पिस्टल बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छौरादानो निवासी आकाश कुमार, सूरज कुमार, ऋतुराज कुमार और बिक्रम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विदेशी पिस्टल उनके पास कैसे पहुंची और इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है।


सीमावर्ती इलाके में विदेशी हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।


फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है।