ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Road Accident: बिहार के पूर्व मुखिया की नेपाल में सड़क हादसे में मौत, ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Road Accident: बिहार के बेतिया निवासी पूर्व मुखिया की नेपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. वह नेपाल स्थित अपने ससुराल से गांव लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया.

Road Accident
सड़क हादसे में पूर्व मुखिया की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: खबर बेतिया से है, जहां ससुराल से लौट रहे पूर्व मुखिया की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नेपाल के जानकी टोला के पास मुरैया बाजार की है।


मृतक की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी बारवा पंचायत के पूर्व मुखिया 45 वर्षीय चेतमन प्रसाद उर्फ पेंटर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया अपने ससुराल नेपाल के परसा जिला स्थित पांडेपुर गए हुए थे। शनिवार की देर शाम वह अपने घर को लौट रहे थे, तभी नेपाल के जानकी टोला के समीप मुरैया बाजार के पास हादसा हो गया।


अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार पूर्व मुखिया को ठोकर मार दी। नेपाल एपीएफ पुलिस ने घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए बीरगंज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


उधर, नेपाल एपीएफ की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है। जब मृतक का शव रविवार के शाम गांव पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया