ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : दरवाजे पर बेटी की बारात का इंतजार कर रहे थे पिता, अब डोली से पहले घर से उठी अर्थी; जानिए क्या है पूरा मामला

EAST CHAMAPRAN : बिहार के पूर्वी चम्पारण से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक पीता कि मौत उस समय हो गई जब वह अपने दरवाजे पर दामाद के आने का इंतजार कर रहे थे और

BIHAR NEWS : दरवाजे पर बेटी की बारात का इंतजार कर रहे थे पिता, अब डोली से पहले घर से उठी अर्थी; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

EAST CHAMAPRAN : बिहार के पूर्वी चम्पारण  से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक पीता कि मौत उस समय हो गई जब वह अपने दरवाजे पर दामाद के आने का इंतजार कर रहे थे और काफी तैयारी भी कर रखी थी। लेकिन, अब खुशियों के घर में गम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में लग गई है। 


दरअसल,पुर्वी चम्पारण जिलें के  पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत के वार्ड नंबर 5 हसनाबाद निवासी मनोज शाह की सुपुत्री की बारात के लिए दरवाजे पर लोग इंतजार कर रहे थे। बैंड बाजा और शहनाई की गूंज सुनाई दे रही थी। लेकिन तभी आचानक घर के सामने हाईवे पर अज्ञात गाड़ी के ठोकर से दुल्हन की पिता मनोज शाह बुरी तरह से घायल हो गए। 


वहीं, घटना के बाद शादी वाले घर के दरवाजे पर काफी लोग जमा हो गए। इसके साथ ही खबर जानकर लोगों में अफरातफरी मच गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को पकड़ीदयाल अनुमंडली अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। सबसे बड़ी दोनों पुत्री है जो बड़ी पुत्री की शादी का माहौल मातम में बदल गया और ग्रामीणों ने किसी तरह जल्दीबाजी में लड़का लड़की की शादी करा दी। 


इधर, शादी के बाद बाराती बिना खाए -पिए ही वापस चले गए और उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष सकुन्तला कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दुल्हन के पिता की मौके पर ही मौत हो गई।