ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

चिरैया में RJD कार्यकर्ताओं ने फाड़ा बैनर-पोस्टर, टिकट बंटवारे पर लालू-तेजस्वी पर भड़के

मोतिहारी के चिरैया में RJD कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे के विरोध में लालू और तेजस्वी के बैनर-पोस्टर फाड़े। टिकट बिक्री के आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MOTIHARI: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में टिकट बंटवारे को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में मोतिहारी के चिरैया के राजद कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर को फाड़ दिया और अपनी नाराजगी प्रकट की।


चिरैया के पूर्व प्रत्याशी अच्छे लाल यादव गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में लगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के बैनर पोस्टर को फाड़ना शुरू कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 


टिकट बंटवारे को लेकर जारी घमासान के बीच राजद कार्यकर्ता और आरजेडी नेता पार्टी नेतृत्व पर टिकट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। राजद से टिकट नहीं मिलने पर लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। बीजेपी विधायक एवं बीजेपी प्रत्याशी लालबाबू गुप्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजद तो पैकेट की पार्टी है, वहां तो टिकट का खरीद फरोख्त आम बात है।


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट