ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार से बड़ी खबर: ईंट भट्ठा चिमनी में बड़ा विस्फोट, 6 लोगों की मौत, कई घायल

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ईंट भट्ठा की चिमनी में बड़ा विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आ

बिहार से बड़ी खबर: ईंट भट्ठा चिमनी में बड़ा विस्फोट, 6 लोगों की मौत, कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ईंट भट्ठा की चिमनी में बड़ा विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरिरगिर गांव के पास की है।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल 6 शवों को निकाला जा चुका है। अभी कई और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठा की चीमनी में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और चिमनी टूटकर नीचे जा गिरी। चिमनी के गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए। 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अभी मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।