ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था आर्मी का जवान, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

MOTIHARI : खबर पूर्वी चंपारण से है, जहां रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना एक शख्स को भारी पड़ गया। प्रेमी-प्रेमिका के एक कमरे में होने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, उन

बिहार : शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था आर्मी का जवान, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : खबर पूर्वी चंपारण से है, जहां रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना एक शख्स को भारी पड़ गया। प्रेमी-प्रेमिका के एक कमरे में होने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, उन्होंने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। ग्रामीण दोनों को गांव के मंदिर में ले गए और दोनों की जबरन शादी करा दी। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने प्रेमी के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। हालांकि शादी के बाद प्रेमी ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। घटना जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरैया के ततवा टोली की है।


बताया जा रहा है कि प्रेमिका रीता कुमारी की शादी दो साल पहले हुई थी। एक साल से रीता अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। इसी बीच एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात आर्मी के जवान ब्रजेश से हुई थी। ब्रजेश तुरकौलिया थाना क्षेत्र के महम्दछपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई। बेकरारी बढ़ी तो मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों के बीच पिछले छह महीने से प्रेम संबंध था और दोनों लिव इन रिलेशन में थे।


इसी बीच बुधवार की रात ब्रजेश चोरी छिपे रीता से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और गांव के मंदिर में दोनों की जबरन शादी करा दी। शादी संपन्न कराने के बाद ग्रामीण अपने-अपने घर लौट गए। सुबह जब रीता और उसके मायके वालों की नींद टूटी, तो ब्रजेश घर से गायब था। ग्रामीण और रीता के परिजन ब्रजेश को तलाश कर रहे हैं लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है।

टैग्स