ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: सड़क हादसे में छात्र की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो को लगाई आग

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। मृतक बच्चे के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और स्कॉर्पियों को आ

Bihar News: सड़क हादसे में छात्र की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। मृतक बच्चे के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और स्कॉर्पियों को आग लगा दी। बीच सड़क पर पूरी गाड़ी धू-धू कर जल गई। घटना पताही थाना क्षेत्र के पनसलवा की है।


मृतक बच्चे की पहचान पनसलवा निवासी गोपी शर्मा के 10 वर्षीय बेटे अंकुश उर्फ मोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे मोहित कोचिंग से ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उसे जोरदार ठोकर मार दी।


हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर गिर गया। इस सबके बीच 10 वर्षीय अंकुश की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियों में पहले तोड़फोड़ की और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इन सबके बीच स्कॉर्पियों पूरी तरह से जलकर राख हो गई। उधर, मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है।