ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Road Accident: पंचर बनवा रहे मजदूरों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की मौत, चार घायल

Road Accident: बिहार के मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने जमकर कहर बरपाया. मौके पर ही एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Road Accident: बिहार के मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने जमकर कहर बरपाया। मनिहारी थाना क्षेत्र के बौलिया गुमटी (नारायणपुर) के पास हुई इस दुर्घटना में खेत से लौट रहे पांच मजदूरों को वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में 32 वर्षीय गोपाल मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर खेत से ट्रैक्टर पर धान लेकर लौट रहे थे, जब नारायणपुर के पास ट्रैक्टर का एक टायर पंचर हो गया। सभी लोग सड़क किनारे बैठकर टायर बनवाने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कटिहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने नियंत्रण खोते हुए एक के बाद एक पांच लोगों को कुचल दिया।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में मनिहारी अनुमंडल अस्पताल भिजवाया। वहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।मृतक गोपाल मुर्मू मनोहरपुर पंचायत के मानीपुर गांव के रहने वाले थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल से वाहन फरार हो गया था, लेकिन उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक और मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर राज्य की सड़कों पर चल रहे तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की भयावह तस्वीर पेश करता है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द दोषी को पकड़कर न्याय दिलाया जाएगा।