ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: शादी में जा रही कार चढ़ गई बिजली के पोल पर, शीशा तोड़ दूल्हे को निकाला, तस्वीर देख हो जायेंगे हैरान

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी से एक अजीब हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां एक सड़क हादसे में शादी में जा रही कार अचानक पोल पर चढ़ गई. दुर्घटना का शिकार बनी कार में दूल्हा के साथ आधा दर्जन बाराती

बिहार: शादी में जा रही कार चढ़ गई बिजली के पोल पर, शीशा तोड़ दूल्हे को निकाला, तस्वीर देख हो जायेंगे हैरान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी से एक अजीब हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां एक सड़क हादसे में शादी में जा रही कार अचानक पोल पर चढ़ गई. दुर्घटना का शिकार बनी कार में दूल्हा के साथ आधा दर्जन बाराती सवार थे. वही स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी बाराती और दूल्हे को निकाला गया. दूसरी तरफ घटना स्थल पर पहुंचने वाले हर आदमी यह देख कर हैरान रहा कि सड़क पर चलने वाली कार बिजली के पोल पर कैसे चढ़ गई.


बिहार: शादी में जा रही कार चढ़ गई बिजली के पोल पर, शीशा तोड़ दूल्हे को निकाला, तस्वीर देख हो जायेंगे हैरान


बताया जा रहा है यह हादसा पूर्वी चंपारण के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जगीरहा चौक के पास की है जहां दुल्हे की गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टकरा गई. टकराते ही गाड़ी पोल के उपर पलट गयी. और अजीब तरीके से कार का पिछला भाग पोल के सहारे उपर की ओर चढ़ गया. यह हादसा गुरुवार रात दस बजे के करीब की है. इस हादसे में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए. 


घटना के चश्मदीद लोगों ने बताया कि हम लोग वही पास में थे तभी जोरदार टक्कर की आवाज आयी. देखा तो दूल्हे सहित करीब आधा दर्जन बाराती गाड़ी में फंसे हुए थे. फिर इसकी सूचना कुण्डवा चैनपुर पुलिस को देते हुए बचाव कार्य शुरू किया गया. ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी में मौजूद सभी को निकालकर घोड़ासहन हॉस्पिटल भेजा गया.

टैग्स