ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में भीषण सड़क हादसा, जर्नलिस्ट के माता-पिता और पत्नी की दर्दनाक मौत

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार छोटी पुलिया की रेलिंग से जा

बिहार में भीषण सड़क हादसा, जर्नलिस्ट के माता-पिता और पत्नी की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार छोटी पुलिया की रेलिंग से जा टकराई। कार सवार लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए पटना जा रहे थे।  घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरियारपुर की है।


जानकारी के मुताबिक, रक्सौल के रहने वाले एक निजी चैनल के पत्रकार गणेश अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पटना जा रहे थे। गणेश को माता-पिता के इलाज के लिए पटना से फ्लाइट पकड़ना था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर कार पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में गणेश के पिता श्रवण मस्कारा, माता प्रेमा मस्कारा, पत्नी अंजू मस्करा की मौत हो गई जबकि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबतक लोगों ने कार में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की उनमें से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था। घायल पत्रकार गणेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।