ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में बड़ा हादसा: जहरीली गैस से दम घुटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, कई बेहोश; गुस्साए लोगों ने अस्पताल में किया भारी बवाल

MOTIHARI: इस वक्त बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है, जहां नव निर्मित टॉयलेट टैंक का सेंट्रिंग खोलने के दौरान टैंक में से निकली जहरीली गैस से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो

बिहार में बड़ा हादसा: जहरीली गैस से दम घुटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, कई  बेहोश; गुस्साए लोगों ने अस्पताल में किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है, जहां नव निर्मित टॉयलेट टैंक का सेंट्रिंग खोलने के दौरान टैंक में से निकली जहरीली गैस से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है वहीं कई लोग बेहोश हो गए हैं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


सभी को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर लोगों का आक्रोश भड़क गया और गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। शव को अस्पताल में रखकर परिजन और ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं। सैकड़ों लोग अस्पताल परिसर में मौजूद हैं। इस दौरान लोगों ने एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ की है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान योगेंद्र यादव, अब्दुल बकर, हुसैन अंसारी और वसी अहमद के रूप में हुई है जबकि तीन बेहोश लोगों का इलाज कराया जा रहा है।


घटना ढाका नगर परिषद क्षेत्र के लहन ढाका की है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र ठाकुर के घर में शौचालय के टैंक का निर्माण कराया गया था। गुरुवार को मजदूर टैंक में उतर कर उसकी सेंटिंग को खोल रहे थे। इसी दौरान एक के बाद एक सभी मजदूरों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।