ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मोतिहारी में बड़ा हादसा, वीडियो बनाने के दौरान नाव पलटने से चार बच्चे डूबे, 2 की मौत

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है. नाव पलटने से चार बच्चे पानी में डूब गए. इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य बच्चों क

मोतिहारी में बड़ा हादसा, वीडियो बनाने के दौरान नाव पलटने से चार बच्चे डूबे, 2 की मौत
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI :  इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है. नाव पलटने से चार बच्चे पानी में डूब गए. इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया है. इनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है. 


घटना पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया धाना क्षेत्र की है. यहां नाव पलटने से चार बच्चे डूब गए. जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई है. जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की पहचान भोला सहनी के बेटे रोहन सहनी (15) और प्रिंस कुमार के बेटे विशाल कुमार (17) के रूप में की गई है.  दोनों ही मैट्रिक के छात्र बताए जा रहे हैं.


घायलों की पहचान देव शरण सहनी के बेटे प्रिंस कुमार(14) और रामजी सहनी के बेटे परमानन्द कुमार (19) के रूप में की गई है. इन दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि ये बच्चे बारिश के पानी में नाव पर मस्ती कर रहे थे. इस दौरान ये वीडियो बनाने लगे. वीडियो रिकार्ड करने के दौरान नाव गहरे पानी के बीच चली गई और चंवर के बीच जाकर पलट गई. नाव को पलटता देख ग्रामीण दौड़कर उनकी ओर पहुंचे लेकिन तब तक दो बच्चों ने दम तोड़ दिया था. आनन-फानन में दो अन्य बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया. 


मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उधर मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.