ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : IT का बड़ा छापा, कपड़ा व्यवसायी के घर मिली अकूत संपत्ति

RAXAUL: बिहार के रक्सौल में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। आयकर की टीम ने शहर के सब्जी बाजार में स्थित कपड़ा व्यवसायी रामाशंकर प्रसाद के आवास पर छापेमारी की। छापेम

बिहार :  IT का बड़ा छापा, कपड़ा व्यवसायी के घर मिली अकूत संपत्ति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RAXAUL: बिहार के रक्सौल में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। आयकर की टीम ने  शहर के सब्जी बाजार में स्थित कपड़ा व्यवसायी रामाशंकर प्रसाद के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के लिए टीम सुबह आठ बजे ही पहुंच गयी थी।  इस छापेमारी में रामाशंकर प्रसाद के आवास से लगभग 50 दस्तावेज मिले हैं और भारी मात्रा में नकदी भी मिली है, जिसमें इंडियन और नेपाली करेंसी शामिल है। 


वहीं, कपड़ा व्यवसाय के साथ-साथ रामाशंकर प्रसाद के इंडियन-नेपाली रुपये के एक्सचेंज के व्यवसाय से भी जुड़े होने की खबर है।  इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में जमीन के कई दस्तावेज और महादा के पेपर मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रमाशंकर पहले भारत नेपाल के बीच कैरियर का काम करता था। रामाशंकर प्रसाद को तीन लड़की तथा एक लड़का हैं। आयकर की टीम रामाशंकर प्रसाद व उसके भाई चंदेश्वर प्रसाद को पूछताछ के लिए तलाश रही है, जो फरार है। 


आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि, इनकम टैक्स की टीम ने शाम में रुपये गिनने वाली मशीन को मंगाया। रामाशंकर प्रसाद का रक्सौल बाजार में कई मकान है. इनकम टैक्स की टीम ने ऐसे चार मकानों की तस्वीर ली है।  लोगों का कहना है कि लगभग एक दशक पूर्व रामाशंकर प्रसाद अपने गांव से रक्सौल आये थे। आधिकारिक रूप से छापेमारी के संबंध में किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। 


रक्सौल पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा ने इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। छापेमारी के बाद रक्सौल शहर में अफरा तफरी का माहौल कायम है। स्थानीय लोगों की माने तो रामाशंकर प्रसाद के नाम रक्सौल में 32 प्लाट और दर्जन भर से ज्यादा मकान है,इसके अलावा बाजार में कई बेनामी संपत्ति भी है, जो इनके कब्जे में बताया जा रहा है। बताया गया कि इसको लेकर किसी ने शिकायत की थी, जिसके बाद टीम यहां पहुंचकर कागजातों को खंगाल रही है।