ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, पूर्वी चंपारण के 4495 बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में पूर्वी चंपारण जिले की 12 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। जिले में कुल 4495 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर सीसीटीवी निगरानी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के..

बिहार
11 नवंबर को मतदान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले की 12 विधानसभा सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होने हैं, जिसके लिए कुल 4495 मतदान केंद्र बूथ बनाए गए हैं।  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बूथों पर पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रियल-टाइम निगरानी के लिए जिला मुख्यालय और सभी अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। 


वही पोलिंग पार्टी ईवीएम लेकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए है। विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल बूथ बनाया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 12 मॉडल बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें मतदान केंद्रों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है ताकि मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान करने पहुंचें। इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं के लिए अलग से बूथ पिंक बूथ भी बनाए गए हैं, जहां पूरे स्टाफ की नियुक्ति महिला कर्मियों के रूप में की गई है।


डीएम सौरभ जोरवाल  ने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल अधिकारी और प्रेक्षक लगातार क्षेत्रीय दौरे पर हैं। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अव्यवस्था की संभावना को रोका जा सके।


उन्होंने बताया कि हर बूथ के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की भीड़ या जमावड़ा नहीं लगाया जाएगा। एसपी ने कहा कि जिले में सुरक्षा के लिए स्टेट पुलिस, CAPF, होमगार्ड और रैपिड रिस्पॉन्स टीम को मिलाकर कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बिना किसी डर और दबाव के मतदान करें।

टैग्स