ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लड़कों की दर्दनाक मौत, बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बाइक सवार तीन लड़के बारात में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रि

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लड़कों की दर्दनाक मौत, बारात से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बाइक सवार तीन लड़के बारात में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना पीपराकोठी इलाके की है।


बताया जा रहा है कि तुरकौलिया के मोहब्बत छपरा के रहने वाले तीनों लड़के बाइक पर सवार होकर एक बारात में शामिल होने के लिए गए थे। बारात से लौटने के दौरान उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद तीनों लड़के बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तीनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक लड़कों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है।

टैग्स