ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: अगलगी में दर्जनभर से अधिक घर जले, दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

MOTIHARI: बिहार में गर्मी की दस्तक के साथ ही अगलगी की घटनाओं की शुरुआथ हो गई है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां अगलगी की घटना में एक दर्जन से अधिक

बिहार: अगलगी में दर्जनभर से अधिक घर जले, दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में गर्मी की दस्तक के साथ ही अगलगी की घटनाओं की शुरुआथ हो गई है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां अगलगी की घटना में एक दर्जन से अधिक घर जल कर नष्ट हो गई। इस घटना के बाद पीड़ितों में कोहराम मच गया है। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के बड़का पकही गांव की है।


दरअसल, पकही गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया   और आसपास के एक दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बार स्थानीय लोगों में चीख पुकार मच गई और लोग अपना घर बचाने की जद्दोजहद में जुट गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य में जुट गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका है। अगलगी की इस घटना में  आधा दर्जन से ज्यादा मवेशी, एक पिकअप वैन और अन्य सामानों के साथ लड़की की शादी के लिए घर में रखे दो लाख रुपए भी स्वाहा हो गए।


शॉट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। सीओ अतुल कुमार बादल ने बताया कि क्षति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर कर्मचारियों को भेजा गया है। क्षति का आकलन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की जाएगी।