ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: अगलगी में एक दर्जन से अधिक घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अगलगी की घटना में एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची

बिहार: अगलगी में एक दर्जन से अधिक घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अगलगी की घटना में एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


दरअसल, गुरुवार को सुगौली के पजीआरवा गांव के महादलित टोले में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची।


भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तबतक एक दर्जन से अधिक घर आग में जलकर स्वाहा हो गए। इस घटना के बाद अग्नि पीड़ितों के बीच चीख पुकार मच गई है। घर में रखे अनाज, कपड़े समेत सभी सामान जलकर राख हो गए हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।