ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Bihar Accident News: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में टीचर की दर्दनाक मौत; तीन महिला शिक्षक बुरी तरह घायल

MOTIHARI: बिहार में सड़क हादसो में असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की जान चली गई जबकि ती

Bihar Accident News: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में टीचर की दर्दनाक मौत; तीन महिला शिक्षक बुरी तरह घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में सड़क हादसो में असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की जान चली गई जबकि तीन महिला शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना मधुबनी घाट की है।


बताया जा रहा है कि मधुबन के भेलवा स्कूल में तैनात शिक्षक नरेश राम अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ मोतिहारी से ऑटो पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं तीन महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घायल शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम