ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से 15 लोग झुलसे

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव की है। आग ने देखते ही देखते पूरे

बिहार : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से 15 लोग झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव की है। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान घर में लगी एक बाइक में भी आग लग गई और उसका पेट्रोल टैंक ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पड़ोसी समेत करीब 15 लोग बूरी तरह से झुलस गए। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक पकड़ी दीक्षित पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी जयनंदन ठाकुर के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसी दौरार घर में खड़ी एक बाइक में भी आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बाइक का पेट्रोल टैंक ब्लास्ट कर गया। जिसकी चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की दो गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


उधर, हादसे में झुलसे सभी लोगों को आनन-फानन में चकिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ लोगों को कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जबकि डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स