ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: ‘ए ललना हिंद के सिपाही उ त सीएम होइहें, ओहसे उपरा पीएम होइहें हो..’ जब नंदनगढ़ महोत्सव में सिंगर बन गए बेतिया के उत्पाद अधीक्षक

Bihar News: बिहार के बेतिया में नंदनगढ़ महोत्सव 2025 धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान बेतिया के उत्पाद अधीक्षक का एक अलग अंदाज देखने को मिला है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया नंदनगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इस आयोजन में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन बेतिया के डीएम, विधायक, विधान पार्षद सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बेतिया के बेतिया के उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने खूब रंग जमाया।


सबसे पहले बिहार गौरव गीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा की गई। इसके बाद लौरिया सहित पश्चिम चम्पारण का संक्षिप्त परिचय देते हुए एक शार्ट फ़िल्म का प्रसारण किया गया। महोत्सव में उपस्थित कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।


इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह खुद को रोक नहीं सके और स्टेज पर पहुंचकर एक मंझे हुए कलाकार की तरह भोजपुरी गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी का प्रचलित सोहर गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। आरा हिले बलिया हिले छपरा हिलेला गाकर खूब तालियां बटोरी।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचीं लोक गायिका अनुपमा यादव ने छने छने बदले मिजाज रजऊ धोखेबाज रजऊ के गाने पर दर्शक झूम उठे। वहीं कार्यक्रम में लौरिया विधायक विनय बिहारी सहित स्थानीय कलाकार के साथ ही असलम कौव्वाल, हरिशंकर मिश्रा, प्रीति सिंह परिहार, बालेन्दु मिश्रा, मास्टर विकास, ममता महतो सहित लगभग दो दर्जन कलाकारों द्वारा हिन्दी और भोजपुरी में गाने प्रस्तुत कर समा को बांधे रखा। 


इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विनय बिहारी, भागीरथी देवी, विधान पार्षद, भीष्म सहनी, सौरभ कुमार,जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक  बेतिया शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया विनोद कुमार,  जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..