ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Expressway in Bihar: बिहार के इस जिले को मिलेगा नया बाइपास, 19.32 करोड़ की लागत से बनेगा 2.36 किमी लंबा रास्ता

Expressway in Bihar: बेतिया को जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। बेतिया बस स्टैंड से बेतिया-गोविन्दगंज पथ (एसएच-54) के बीच 2.36 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय विकास को बल मिलेगा।

बेतिया बाइपास, Bettiah bypass, SH-54, सात निश्चय योजना, Bihar road project, traffic free Bettiah, Bettiah development, road connectivity Bihar, Bettiah news update, Bihar infrastructure, bypass constr
शहरवासियों को जल्द मिलेगा ट्रैफिक जाम से राहत
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Expressway in Bihar: बेतिया शहरवासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। बेतिया बस स्टैंड से लेकर बेतिया-गोविन्दगंज पथ (एसएच-54) के बीच 2.36 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 19.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-2 सुलभ संपर्कता’ योजना के तहत वित्त पोषित किया जाएगा।


स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जानकारी दी कि इस बाइपास के निर्माण से लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।परियोजना के तहत 1.69 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क और 0.67 किलोमीटर लंबा पुलिस लाइन लिंक पथ बनाया जाएगा।


वहीँ , बाइपास बनने से जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं आसपास के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। ज़मीनों के दाम बढ़ने की संभावना है और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां भी तेज़ होंगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। यह बाइपास न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि बेतिया के विकास में भी एक अहम कड़ी साबित होगा। राज्य सरकार द्वारा बेतिया के लिए यह एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।