ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में यह क्या हो रहा है? : अररिया और सीवान के बाद एक और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा : ढलाई के बाद अचानक भरभराकर गिरा

MOTIHARI : बिहार में पुलों के गिरने का जैसे सिलसिला ही शुरू हो गया है। अररिया के बकरा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद सीवान में गंडक नहर पर बना पुल भी गिर गया और

बिहार में यह क्या हो रहा है? : अररिया और सीवान के बाद एक और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा : ढलाई के बाद अचानक भरभराकर गिरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पुलों के गिरने का जैसे सिलसिला ही शुरू हो गया है। अररिया के बकरा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद सीवान में गंडक नहर पर बना पुल भी गिर गया और अब मोतिहारी में भी एक पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। शनिवार को पुल की ढलाई हुई थी और देर रात पुल भरभराकर गिर गया।


मामला मोतिहारी के घोड़ासहन प्रखंड के अमावा से चैनपुर स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर बन रहे पुल का है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण हो रहा था। पुल की ढलाई का काम पिछले कई दिनों से चल रहा था। लोगों को उम्मीद थी कि इस पुल की ढलाई खत्म होने के बाद जल्द ही इसपर परिचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।


शनिवार को पुल के एक हिस्से की ढलाई की गई थी, जो देर रात अचानक गिर गया। ऐसे में अब सवाल उठता है कि ढलाई के वक्त ही पुल कैसे ध्वस्त हो रहा है। इसकी गुणवत्ता क्या होगी और इसके लिए कौन जिम्मेवार है। पुल के निर्माण कार्य में जिस मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है वह निम्न दर्जे का है। लोगों का कहना है कि यही यदि निर्माण के बाद पुल गिरा होता तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी। ग्रामीणों ने सरकार से इसकी जांच की मांग की है। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम साहिल