ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पूर्वी चंपारण के 11 अंचलाधिकारियों का वेतन रोका गया, कार्य में लापरवाही का आरोप

कार्य में लापरवाही बरतने वाले 11 सीओ पर कार्रवाई की गयी है। इन सभी का वेतन रोक दिया गया है। अब लापरवाह राजस्व कर्मचारी का भी डेटा तैयार किया जा रहा है।

CO PER KARWAI
11 CO पर बड़ी कार्रवाई
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आई है जहाँ 11 अंचलाधिकारियों (CO) का वेतन बंद कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गयी है। अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने जिले के 11 अंचलाधिकारियों  का वेतन बंद किया है।


राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया गया कि अंचलाधिकारियों के द्वारा अभियान बसेरा, परिमार्जन प्लस एवं दाखिल खारिज के कार्यों में  व्यापकतौर पर लापरवाही की गई है जिस कारण जिले के  बनकटवा,सदर मोतिहारी, रामगढ़वा, कोटवा, सुगौली, ढाका, आदापुर, घोड़ासहन, पकड़ीदयाल, हरसिद्धि एवं पहाड़पुर के अंचलाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है । 


इस बात की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है अब लापरवाह राजस्व कर्मचारी का भी डेटा तैयार किया जा रहा है। डेटा तैयार होने के बाद राजस्व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स