ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

4 दिसबंर को मोतिहारी जाएंगे सीएम नीतीश, 600 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, तैयारी में जुटे अधिकारी

MOTIHARI: सीएम नीतीश कुमार 4 दिसंबर को मोतिहारी जाएंगे और वहां 600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.वहीं अरेराज अनुमंडल के आदर्श पंचायत पीपरा में जल जीवन हरिया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI: सीएम नीतीश कुमार 4 दिसंबर को मोतिहारी जाएंगे और वहां 600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

वहीं अरेराज अनुमंडल के आदर्श पंचायत पीपरा में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत हुए कार्य का अवलोकन करेंगे और अरेराज प्रखंड परिसर में बने आईटी भवन, बुनियाद केंद्र का उद्घाटन करेंगे.

अनुमंडल परिसर में चिल्ड्रेन पार्क, मंडल कृषि नर्सरी सहित विकास मेला में लगे सभी विभागों के स्टॉल का जायजा लेंगे. एमएसएसजी कालेज के स्टेडियम में जल जीवन हरियाली जागरूकता सभा को संबोधित करेंगे और पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे. 

सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर तैयारी जोरों पर चल रही है. सभी विभागों का रंग रोगन से लेकर दिन रात एक कर विकास कार्यों को गति देने में पदाधिकारी जुट गए है. डीएम रमन कुमार, एसपी उपेंद्र शर्मा और एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्र सहित सभी अधिकारियों ने हेलीपैड, सभा स्थल, विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्य मे तेजी लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता