ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हुआ कोरोना, रविवार को हम की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुए थे शामिल

PATNA : बिहार में राजनेताओं के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना वायरस से संक्रमित

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हुआ कोरोना, रविवार को हम की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुए थे शामिल
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में राजनेताओं के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने बीती रात ट्वीट करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है. जीतन राम मांझी की तबीयत पिछले दिनों खराब रही जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना जांच कराया था.


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. पिछले एक सप्ताह से जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं अथवा मैं उनसे मिला हूं उनसे आग्रह है कि आप अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. जीतन राम मांझी रविवार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक में उनके बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन के साथ-साथ पार्टी के अन्य विधायक और परिषद के सदस्य भी मौजूद थे.


मांझी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनकी पार्टी के दूसरे नेता भी अपना कोरोना टेस्ट कराने में जुट गए हैं. उधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है.