ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमी के बुलाने पर गई थी मिलने

PURNIYA: प्रेमिका प्रेमी के बुलाने पर मिलने के लिए गई हुई थी. इस दौरान ही प्रेमी के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है. यह घटना पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र की है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PURNIYA: प्रेमिका प्रेमी के बुलाने पर मिलने के लिए गई हुई थी. इस दौरान ही प्रेमी के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है.  यह घटना पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र की है. 

गांव के ही युवक से करती थी प्यार

घटना के बारे में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का पिछले एक साल से ही गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों मिलते जुलते भी थे. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन प्रेमी के परिजन इसको लेकर तैयार नहीं थे. जिसके कारण ही उसने बेटी की हत्या कर दी. इस हत्या में प्रेमी भी शामिल है. 

पुलिस जांच में जुटी

पिता ने बताया कि पिटाई से गंभीर स्थिति में घायल बेटी किसी तरह से घर आई और पूरी कहानी बताई. दूसरे दिन उसकी मौत हो गई. इसको लेकर पंचायती हुई तो पंचों ने प्रेमी को गरीबी और लाचारी का हवाला देकर उसकी चप्पल से पिटाई कराकर मामले को रफादफा कर दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतिका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. साथ ही युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है.

टैग्स