ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

पूर्णिया में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक

PURNIYA :इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है,जहां गैस सिलेडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पत

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PURNIYA :इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है,जहां गैस सिलेडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 हादसा पूर्णिया के बायसी थाना इलाके के ग्वाल गांव की है. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम विक्टर यादव केपरिवार के सभी लोग  घर मे थे. तभी रसोई घर में रखा सिलिंडर लीक कर गया और देखते ही देखते आग लग गयी. इस हादसे में विक्टर यादव की बहन बॉबी के साथ साथ 6  बच्चे आग में झुलस गए. 


 सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया और उसके बाद निजी अस्पताल में ले जाया गया .उसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को भागलपुर रेफर कर दिया गया. जहां ले जाते समय चार बच्चों ने रास्ते में दम तोड़ दिया. बाकि के दो लोगों की मौत आज इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई.  मृतक की पहचान 24 वर्षीय बॉबी पति अखिलेश यादव, बॉबी के दोनों बच्चे 2 वर्षीय प्रीति कुमारी और 4 वर्षीय प्रियांशु कुमार तथा बॉबी के भाई विक्टर के तीनों बच्चे 6 वर्षीय रुचि, 7 वर्षीय गगण कुमार तथा 4 वर्षीय आनन्द कुमार के रूप में हुई है.