ब्रेकिंग
खात्मे की ओर बढ़ रही जेडीयू ? नीतीश के सामने हाथापाई की स्थिति, नईं प्रदेश कमेटी में दागियों की मौज, पार्टी में भारी बवालबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....खात्मे की ओर बढ़ रही जेडीयू ? नीतीश के सामने हाथापाई की स्थिति, नईं प्रदेश कमेटी में दागियों की मौज, पार्टी में भारी बवालबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....

पूर्णिया में नाव पलटने से हादसा, 6 लोग बचाये गए एक महिला लापता

PURNIA : पूर्णिया जिले से इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही है। परमान नदी में नाव पलटने के कारण हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोग नदी की तेज धारा में आगे तक पर बह गए। आनन-फानन में स्थ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PURNIA : पूर्णिया जिले से इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही है। परमान नदी में नाव पलटने के कारण हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोग नदी की तेज धारा में आगे तक पर बह गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाते हुए 6 लोगों को नदी से बाहर निकाला है जबकि एक महिला अभी भी लापता है। 


घटना अमौर प्रखंड इलाके में हुई है जहां परमान नदी में एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। इस नाव पर सवार 7 लोग नदी की तेज बहाव में आगे तक निकल गए आनन-फानन में इन लोगों में से 6 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे में जो महिला लापता है वह गर्भवती भी बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि नाव पर सवार ज्यादातर लोगों को तैरना आता था इसलिए उनकी जान बच गई। नाव पर सवार 7 लोग गैरैया से अधांग गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। 


इस पूरे इलाके में लोगों के आवागमन का साधन छोटी नाव है। एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए नदी की तेज धारा को छोटी नावों पर सवार होकर पार करना होता है और अक्सर इस तरह के हादसे बारिश के दिनों में हो जाते हैं।