ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार में बड़ा हादसा: महानंदा नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूबे, एक का शव बरामद; तीन लापता

Bihar News: पूर्णिया के बायसी क्षेत्र में महानंदा नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे तेज धारा में बह गए। एक बच्चे का शव बरामद हुआ है, जबकि तीन बच्चों की तलाश एसडीआरएफ टीम द्वारा जारी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र स्थित गांगर पंचायत के गोहास गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। महानंदा नदी में स्नान करने गए चार बच्चे तेज धारा की चपेट में आकर डूब गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।


बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य तीन बच्चे भी नदी की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया, जबकि अन्य तीन बच्चों का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका।


मृतक बच्चे की पहचान गोहास गांव वार्ड संख्या-3 निवासी मु. सोहराब के 11 वर्षीय पुत्र नसर के रूप में हुई है। वहीं लापता बच्चों में वार्ड संख्या-5 निवासी मु. अशलम का आठ वर्षीय पुत्र मुस्तफा, मु. मुनीब का 10 वर्षीय पुत्र नूर्शिद और वार्ड संख्या-3 निवासी रुहुल अमीन का आठ वर्षीय पुत्र अरमान शामिल हैं।


घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांगर पंचायत के मुखिया गुलाम गौस ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन और एसडीआरएफ टीम को दी गई थी, लेकिन राहत एवं बचाव दल करीब तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचा।


सूचना मिलते ही बायसी पुलिस और अंचलाधिकारी गणेश पासवान भी मौके पर पहुंचे। अंचलाधिकारी ने बताया कि एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन बच्चों की तलाश एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार की जा रही है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित हुआ, जिसे शुक्रवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि मामले में सरकारी प्रावधानों के तहत हर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता