ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

पूर्णिया: मां शीतला पूजा महोत्सव के आयोजन में राजनीति, महापौर और पार्षदों ने जताई नाराजगी

पूर्णिया में 22 और 23 मार्च को कोरटबाड़ी में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया है कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन ओछी राजनीति कर रहा है, जिससे जनप्रतिनिधियों की अनदेखी ह

पूर्णिया: मां शीतला पूजा महोत्सव के आयोजन में राजनीति
Purnia: Maa Sheetla Pooja Festival, Mayor and councilors expressed displeasure
© first bihar
Santosh Singh
3 मिनट

पूर्णिया में 22 और 23 मार्च को कोरटबाड़ी में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया है कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन ओछी राजनीति कर रहा है, जिससे जनप्रतिनिधियों की अनदेखी हो रही है।


वार्ड पार्षदों का आरोप: प्रशासन पक्षपाती

वार्ड पार्षद ऋषव साह उर्फ अंजनी साह, ममता सिंह, स्वपन घोष और आशा महतो ने संयुक्त बयान में कहा कि स्थानीय विधायक विजय खेमका ने इस कार्यक्रम को हाईजैक कर लिया है और उनके इशारे पर अन्य जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। सरकारी कार्यक्रमों में जिला प्रशासन की भूमिका पक्षपातपूर्ण हो गई है। नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किसी भी सरकारी कार्यक्रम में महापौर, उपमहापौर और वार्ड पार्षदों की उपस्थिति पारंपरिक रूप से आवश्यक होती है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।


वार्ड आयुक्तों की आपत्ति

वार्ड आयुक्त बबली कुमारी, राकेश राय और नवल जायसवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब यह कार्यक्रम राजकीय समारोह है, तो महापौर और वार्ड पार्षदों को नजरअंदाज करना तर्कसंगत नहीं है। सरकारी पैसे से आयोजित कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी होती है, लेकिन पूर्णिया में अब एक नई परंपरा शुरू कर दी गई है, जहां कुछ ही लोगों के इशारे पर आयोजन किए जा रहे हैं।


पार्षदों की चेतावनी

वार्ड पार्षद मो. गुलाब हुसैन, पूनम साह और चांदनी देवी ने दो टूक कहा कि जो अधिकारी सत्ताधारी दल के इशारों पर नाच रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि सत्ता बदलने में देर नहीं लगती। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।


सूचना न देने पर आपत्ति

स्थानीय वार्ड पार्षद अमित कुमार सोनी ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। महापौर और वार्ड पार्षदों की अनदेखी पर विरोध जताने वालों में बबली कुमारी, कल्याणी राय, अभिजीत कुमार, राकेश कुमार, राखी कुशवाहा, चांदनी देवी, राजी हाशमी, प्रीति पांडे, मेरीसतीला टोप्पो, प्रदीप जायसवाल, कुमारी खुशबू, समसुन खातून, मुर्शिदा खातून, तौकीर रियाज, मो. सिताब, कमली देवी, ऋतुराज यादव, कृष्ण कुमार पासवान, नवल कुमार, बबलू सहाय, अर्जुन सिंह, आतिश सनातनी, अनिल उरांव, उर्मिला देवी, पूजा कुमारी सहित कई पार्षद शामिल हैं। अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो वार्ड पार्षदों ने सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की चेतावनी दी है।