ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

जेडीयू अब संजय झा गुट के साढ़े तीन नेताओं के कब्जे में, आरजेडी में शामिल होने के बाद बोले संतोष कुशवाहा

पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जदयू छोड़कर राजद में शामिल होने के बाद जदयू नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी कुछ नेताओं के कब्जे में होने, टिकट घोटाले और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

बिहार
JDU पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के JDU छोड़ राजद में शामिल होने के बाद सियासत गरमा गई है। आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी हमलों के बीच मंगलवार को नवरत्न हाता स्थित राजद कार्यालय में पूर्व सांसद ने प्रेस वार्ता कर जदयू नेतृत्व पर निशाना साधा।


संतोष कुशवाहा ने कहा कि जदयू अब संजय झा गुट के “साढ़े तीन नेताओं” के कब्जे में है, जो पार्टी के विनाश पर आमादा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने सीएम नीतीश कुमार को अंधेरे में रखकर फैसले लिए और पार्टी को बीजेपी के हाथों गिरवी रख दिया है।


पूर्व सांसद ने कहा कि कदवा विधानसभा से उन्हें चुनाव लड़ाने की जिद पार्टी के कुछ नेताओं ने की, लेकिन टिकट देने के वक्त अचानक तैयारी रोकने को कहा गया। लोकसभा चुनाव में भी साढ़े 3 लोग उन्हें हरवाने की साजिश रची गई। जदयू और बीजेपी के कुछ नेताओं ने सामने से प्रचार तो किया, पर वोटिंग में उनके खिलाफ काम किया।उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के कुछ नेता पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित-महादलित वर्ग के खिलाफ काम कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार को इन सब बातों से पूरी तरह अंधेरे में रखा जा रहा है।