ब्रेकिंग
CBSE ने मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में दी मान्यता, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभारवायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकबिहार के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को नई पहचान: इन तीन मंदिरों को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्तावयूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांगCBSE ने मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में दी मान्यता, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभारवायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकबिहार के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को नई पहचान: इन तीन मंदिरों को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्तावयूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांग

1 जून से बदल जाएगी पूर्णिया एयरपोर्ट की फ्लाइट टाइमिंग, दिल्ली-हैदराबाद समेत कई उड़ानों का नया शेड्यूल जारी

Purnea Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 1 जून से कई फ्लाइट्स के आगमन और प्रस्थान का समय बदलने जा रहा है। नए समर शेड्यूल के तहत दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद रूट की टाइमिंग अपडेट की गई है। पूरी जान..

1 जून से बदल जाएगी पूर्णिया एयरपोर्ट की फ्लाइट टाइमिंग, दिल्ली-हैदराबाद समेत कई उड़ानों का नया शेड्यूल जारी
Ramakant kumar
4 मिनट

Purnea Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 1 जून से एयरपोर्ट पर विमानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया जा रहा है। नया समर शेड्यूल लागू होने के बाद दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स की टाइमिंग बदल जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई टाइमिंग जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


पूर्णिया एयरपोर्ट के निदेशक डीपी गुप्ता के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी समर शेड्यूल लागू किया जा रहा है। यह नया शेड्यूल 1 जून से लागू होगा और अक्टूबर तक प्रभावी रहने की संभावना है।


नई टाइमिंग के अनुसार, टाटा इंडिगो की हैदराबाद जाने वाली एयरबस सप्ताह में छह दिन यानी रविवार से शुक्रवार तक दोपहर 3:55 बजे पूर्णिया से उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं शनिवार को भी यही फ्लाइट 2:40 बजे पहुंचेगी और 3:55 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी।


दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयरबस रोजाना दोपहर 1 बजे पूर्णिया पहुंचेगी और 1:55 बजे टेकऑफ करेगी। यानी यात्रियों को पहले की तुलना में नई टाइमिंग के अनुसार एयरपोर्ट पहुंचना होगा।


कोलकाता-पूर्णिया-कोलकाता रूट पर चलने वाली टाटा इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11:20 बजे पूर्णिया पहुंचेगी और 11:55 बजे वापस रवाना हो जाएगी। इस फ्लाइट का लैंडिंग और टेकऑफ समय सिर्फ 35 मिनट रखा गया है।


वहीं स्टार एयर की अहमदाबाद-कोलकाता फ्लाइट सुबह 8:45 बजे पूर्णिया पहुंचेगी और 9:25 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। दूसरी ओर, कोलकाता से आने वाली स्टार एयर की अहमदाबाद फ्लाइट दोपहर 12:25 बजे पूर्णिया पहुंचेगी और 1:05 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।


फ्लाइट टाइमिंग में बदलाव के साथ-साथ पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि एयरपोर्ट को अब तक फोरलेन सड़क कनेक्टिविटी नहीं मिल पाई है, जिसकी वजह से एयरपोर्ट का विकास धीमा पड़ा हुआ है।


पूर्णिया एयरपोर्ट के सिविल एंक्लेव को एनएच-31 से जोड़ने वाली बेहतर सड़क व्यवस्था की मांग लंबे समय से की जा रही है। आरटीआई एक्टिविस्ट और समाजसेवी विजय श्रीवास्तव ने हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर एयरपोर्ट तक फोरलेन कनेक्टिविटी देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि एनएच-31 के पास ट्रम्पेट इंटरचेंज और अंडरपास का निर्माण होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और एयरपोर्ट का विकास तेजी से हो सकेगा।


इसके अलावा एयरपोर्ट के स्थायी टर्मिनल भवन, टैक्सीवे और एप्रन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं को कुछ महीनों में पूरा होना था, लेकिन अब तक काम अधूरा है। रात में विमान संचालन के लिए जरूरी इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) का पूरा ढांचा भी अभी तक तैयार नहीं हो पाया है।


फिलहाल पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिसका फायदा सीमांचल और आसपास के जिलों के लोगों को मिल रहा है। हालांकि यात्रियों की मांग है कि जल्द ही मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और गुवाहाटी के लिए भी सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जाए।