ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत, जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में नहीं आया 10 हजार रुपया

पूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत सामने आ आई है। जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में 10 हजार रूपया अभी तक नहीं आया है, जिससे नाराजगी बढ़ी हुई है। महिलाएं 17 अक्टूबर को आने वाली अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं।

बिहार
चौथी किस्त का इंतजार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: बिहार में पूरे तामझाम के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई थी। जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। इस योजना के तहत 3 किस्तें जारी हो चुकी है। अब चौथी किस्त आने वाली है। लेकिन पूर्णियां जिले के बनमनखी अनुमंडल में इस योजना में गड़बड़ी की शिकायत सामने आ रही है।


बताया जा रहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में महिलाओं के खाते में 10 हजार की राशि नहीं आई है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि बैंक में अब तक राशि नहीं आई है। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगों ने सारा कागजात जमा किया फिर भी दस हजार रुपया नहीं आया। पैसा अकाउंट में नहीं आने से महिलाओं में नाराजगी देखी जा रही है। इनका कहना है कि 5 साल से ये लोग जीविका से जुड़ी हुई है। कईयों का पैसा आ चुका है, अभी तक 3 किस्त में पैसा आया है लेकिन इन सबका पैसा अभी तक नहीं आया है। अब पैसा आएगा भी कि नहीं इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब महिलाएं 17 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। इस आश में हैं कि कही उनका पैसा चौथे किस्त में आ जाए। 


बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत स्वरोजगार करने के लिए महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजा जा रहा है। इस योजना के तहत 3 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब जल्द ही चौथी किस्त 17 अक्टूबर को आने वाली है। 26 सितंबर को पहली किस्त जारी करते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने 75 लाख महिलाओं के खाते में पैसा भेजा था। उसके बाद फिर 3 अक्टूबर को दूसरी किस्त के तौर पर 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे थे। फिर 6 अक्टूबर को 21 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेज दिये गये। 


अब चौथी किस्त 17 अक्टूबर को आने वाली है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितनी महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 1.4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं। हालांकि पैसा अभी 1.21 करोड़ महिलाओं को ही आया है। करीब 19 लाख महिलाओं को अभी भी पैसा मिलना बाकी है। अब यह देखना होगा 17 अक्टूबर को कितनी महिलाओं के खाते में पैसा आता है। हालांकि अभी तक जिन महिलाओं को पैसा अकाउंट में नहीं आया है, वो काफी परेशान हैं। घर से बैंक दूर रहने के बावजूद यह पता लगाने जा रही हैं कि अकाउंट में सरकार ने पैसा भेजा या नहीं। 

पूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत, जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में नहीं आया 10 हजार रुपयापूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत, जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में नहीं आया 10 हजार रुपयापूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत, जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में नहीं आया 10 हजार रुपयापूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत, जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में नहीं आया 10 हजार रुपयापूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत, जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में नहीं आया 10 हजार रुपया

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें