ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामदबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामद

Purnea News: पूर्णिया में पावर कट से बढ़ी परेशानी, लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Purnea News: पूर्णिया के बी कोठी प्रखंड में लगातार बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 19 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने बाजार बंद कर धरना शुरू किया। विभाग ने तकनीकी खराबी की बात कही।

Purnea News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Purnea News: पूर्णिया में बिजली की किल्लत से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एक ओर राज्य सरकार 22 घंटे बिजली आपूर्ति और 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बी कोठी प्रखंड के लाखों उपभोक्ता बिजली विभाग की लापरवाही से त्रस्त हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि उपभोक्ताओं का गुस्सा आंदोलन में बदल गया। 


शुक्रवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बी कोठी बाजार को बंद कर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्की बारिश होते ही प्रखंड के अधिकांश इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। पिछले 19 दिनों से तो हालात और भी बदतर हो गए हैं। आपूर्ति लगभग पूरी तरह ठप है और विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं। 


उपभोक्ताओं का कहना है कि अधिकारियों से न तो संतोषजनक जवाब मिल रहा है और न ही समस्या का समाधान। इसी लापरवाही के विरोध में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और वे आंदोलन पर उतर आए। धरना स्थल पर मौजूद उपभोक्ताओं ने कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी कि बारिश और वज्रपात के कारण बार-बार इंसुलेटर खराब हो रहे हैं। इसी वजह से आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास जारी हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता