ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में नाना-नाती की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

PURNIYA : बिहार के सड़क हादसे की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसे में मौत की खबरें नहीं आती हो। ऐसे में अब एक मामल

ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में नाना-नाती की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार के सड़क हादसे की घटना में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसे में मौत की खबरें नहीं आती हो। ऐसे में अब एक मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे की वजह से नाना-नाती की मौत हो गई। जबकि, इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया में दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आयी है। मृतक आपस में रिश्ते में नाना और नाती हैं। ये लोग  एक बारात में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी जलालगढ़ स्थित काली मंदिर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर एक ट्रक में हो गयी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। 


बताया जा रहा है कि,जलालगढ़ स्थित काली मंदिर के पास ये सड़क हादसा हुआ है। मृतक रिश्ते में नाना-नाती हैं जो एक बारात में शामिल होने गए थे। बारात से लाैटकर वो अपने घर किशनगंज जिले के बहादुरगंज जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क हादसे का शिकार बन गए. ट्रक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।