ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

शादी का झांसा देकर फुफेरे भाई ने ममेरी बहन के साथ किया गंदा काम, महिला थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता

शादी का झांसा देकर फुफेरा भाई सरफराज अपनी ममेरी बहन के साथ सालभर से शारिरीक संबंध बनाता आ रहा था। जब ममेरी बहन से शादी करने का दबाव बनाया तब उसने कहा कि वो शादी नहीं करेगा। जिसके बाद वो फरार हो गया है। पीड़िता महिला थाने में न्याय की गुहार लगा रही है

bihar
भाई-बहन का रिश्ता शर्मसार
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक पैथोलॉजी संचालक ने भाई बहन का रिश्ता शर्मसार कर दिया। उसने नाबालिग बहन के साथ गंदा काम किया। शादी का झांसा देकर वह एक साल तक मेमेरी बहन का यौन शोषण करता रहा जब लड़की से उसका मन भर गया था तो फुफेरा भाई कहने लगा कि मैं तो सिर्फ मौज मस्ती कर रहा था। शादी की बात कहा से आ गई। अब मैं तुमसे शादी नही करूंगा। 


पीड़िता और आरोपी युवक दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं। पीड़िता डगरुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली है वही आरोपी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनेला गांव निवासी मो. सराज का 28 वर्षीय पुत्र मो अफसर उर्फ सरफराज है। सरफराज बिहार टॉकीज रोड लाइन बाजार में यूनाइटेड डायग्नोस्टिक सेंटर नाम से पैथोलॉजी चलाता है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में सरफराज से मुलाकात हुई थी, उसी समय उसने मेरा मोबाइल नंबर लिया था। जिसके बाद बातचीत होने लगी। 


बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। सरफराज ने उससे शादी करने का वादा किया। साथ जीने मरने की कसमें खायी। जिसके बाद सफ़राज़ उसके साथ कई बार शारिरिक संबंध भी बनाया। पीड़िता ने बताया कि सरफराज मेडिकल लाइन से जुड़ा था जिसके कारण वह काफी चालाक था। वह शारिरिक संबंध बनाने से पहले कोई दवा उसे खिलाता था ताकि वह गर्भवती ना हो। वह जब मना करती तो सरफराज कहता शादी तो तुमसे ही करेंगे तो फिर दिक्कत क्या है। 


शादी से जब सरफराज मुकर गया तब पीड़िता महिला थाने में शिकायत करने पहुंच गई। पीड़िता ने मीडिया के समक्ष भी पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने कहा कि सरफराज घर छोड़कर भाग गया है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। वह उससे शादी करना चाहती है लेकिन वह तैयार नही हो रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाने में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें