ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तीज के दिन ही पति ने रॉड से पीटकर पत्नी की कर डाली हत्या, अब बच्चे ने बताई पूरी कहानी

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या कर दी है। अब इस हत्या की सच्चाई इनके बच्चे ने अपनी

तीज के दिन ही पति ने रॉड से पीटकर पत्नी की कर डाली हत्या, अब बच्चे ने बताई पूरी कहानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की  रॉड से पीटकर हत्या कर दी है। अब इस हत्या की सच्चाई इनके बच्चे ने अपनी नानी को बताई है। सबसे बड़ी बात है कि बच्चे की नानी भी दृष्टिहीन है। अब इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी मची हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। इस वारदात का खुलासा उसके ही तीन साल के मासूम बेटे ने कर दिया। बच्चे ने अपनी अंधी नानी को मां की हत्या की पूरी कहानी बताई। इसके बाद नानी ने चीख-चीखकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया तो मामले का पर्दाफाश हुआ। लोगों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


बताया जा रहा है कि यह वारदात बायसी थाना इलाके के आसजा मोबैया पंचायत स्थित बजड्डीह गांव की है। मृतक महिला की पहचान कविता देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति जुलूस शर्मा और दो बच्चों के साथ गुरुवार शाम मायके आई थी। शुक्रवार सुबह को मायके में ही पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने आवेश में आकर लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। कविता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके तीन साल के बेटे ने यह वारदात देख ली। वह अपनी दृष्टिहीन नानी के पास गया और पूरी कहानी बताई। फिर नानी के शोर मचाने लोग इकट्ठा हो गए।


उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि जुलूस शर्मा की कविता से सात साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर अचानक हुई इस घटना से सब लोग हैरान हैं। अपर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि मृतका के पति जाबर गांव निवासी जुलूस शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।