ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सांसद पप्पू यादव के पिता की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

PURNIYA : बिहार से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्

सांसद पप्पू यादव के पिता की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : बिहार से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव (83 साल) पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे हैं। मंगलवार की देर शाम अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसके बारे में जैसे ही पप्पू यादव को सूचना मिली तो आनन-फानन में वह अपने पिता का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंच गए।  उन्होंने अपने पिता से मुलाकात की और डॉक्टरों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 


वहीं, इस मामले को लेकर पप्पू यादव ने बताया कि उनके पिता को ब्लड प्रेशर की बीमारी है। पिछले दो साल से वह काफी बीमार चल रहे हैं। चलना-फिरना भी उनका बहुत कम हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से उनके पैर में जख्म हुआ था और कल बीपी हाई होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। वैसे घर पर भी हम लोग उनका पूरा ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि पुत्र होने के नाते मेरा धर्म है कि मैं अपने पिता की सेवा करूं। इसके साथ-साथ जनता का भी ख्याल रखना है। 


उधर, पप्पू यादव ने बुधवार को कहा, “मैं अपने पिता और जनता की सेवा दोनों का एक साथ निर्वहन कर रहा हूं। रात में मैं पिताजी के साथ कई घंटे अस्पताल में रहा। अभी सुबह सात बजे से जनता की समस्या को देख रहा हूं। यहां जनता दरबार लगा है। करीब 300 से 400 लोग अपनी समस्या लेकर आए हैं तो मुझे सब के बारे में सोचना है। पुत्र होने के नाते पिता पर भी ध्यान रखना है।