ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

रूपौली उपचुनाव में वोटिंग के दौरान बवाल: पुलिस और ग्रामीणों के बीच जोरदार झड़प, पत्थरबाजी में एक जवान समेत चार लोग घायल

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया के रूपौली में हो रहे विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रही है, जहां वोटिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है। इस दौरान ग्रामीण

रूपौली उपचुनाव में वोटिंग के दौरान बवाल: पुलिस और ग्रामीणों के बीच जोरदार झड़प, पत्थरबाजी में एक जवान समेत चार लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया के रूपौली में हो रहे विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रही है, जहां वोटिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा की गई पत्थरबाजी में एक पुलिस जवान और तीन ग्रामीणों घायल हो गए हैं। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 75 और 76 पर झड़प की यह घटना हुई है।


जानकारी के मुताबिक, बूथ संख्या 75-76 पर वोट देने पहुंचे ग्रामीणों की पुलिस के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथरबाजी शुरू कर दी। जिसमें एक जवान और तीन ग्रामीण चोटिल हुए हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम पहुंची है। पुलिस ने हालात को काबू में कर लेने का दावा किया है। एएसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में कैंप कर रही है।


इससे पहले रूपौली के गोरियर बूथ संख्या 235 पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह और उनकी पत्नी ने समर्थकों के साथ हंगामा किया था। उनका आरोप था कि वोटर्स को वोट देने से जबरन रोका जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता