ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar Road Accident: हादसे की शिकार हुई प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस, 45 लोग थे सवार

Bihar Road Accident: बिहार के पूर्णिया में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी से प्रयागराज जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है।

Bihar Road Accident
प्रयागराज जा रही बस बलटी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से आ रही है, जहां प्रयागराज जा रही बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। हादसे के वक्त बस में 45 श्रद्धालु सवार थे और पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे।


दरअसल, पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी से श्रद्धालुओं का जत्था बस पर सवार होकर प्रयागराज के लिए निकला था। रविवार की सुबह बस जैसे ही पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के एनएच 31 एच पर लसनपुर पुलिया के पास पहुंची अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को बसे बाहर निकाला और मामूली रूप से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और उनके लिए अलाव की व्यवस्था की गई।