ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Road Accident In Bihar: सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, DJ की गाड़ी से कुचल कर एक बच्चे की मौत; दो दर्जन घायल

Road Accident In Bihar: सरस्वती पूजा के संपन्न होने के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे गाड़ी से कुचलकर एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर हो गई

Road Accident In Bihar:
Road Accident In Bihar:
© Road Accident In Bihar:
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है।  इस सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 


जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे गाड़ी से कुचलकर एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गये हैं। इनमें अधिकांश 10 से 13 वर्ष के बीच के उम्र के बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार की दोपहर करीब एक बजे दिन में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजपुर पंचायत स्थित रमना टोला वार्ड 6 में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों में महाराजपुर के महेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार सरस्वती पूजा संपन्न होने के बाद बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। 


इस दौरान विसर्जन की तैयारी चल रही थी। एक कम उम्र का लड़का डीजे गाड़ी के स्टेरिंग सीट पर बैठा हुआ था। उसने बिना समझे सोच गाड़ी स्टार्ट कर दिया। गाड़ी गियर में होने से अचानक आगे बढ़ गई,वहां बच्चे और महिलाओं की भीड़ थी। इस दौरान सभी गाड़ी के चपेट में आ गये। घटना के बाद रामना टोला में कोहराम मच गया है।