ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Road Accident: दिल्ली से बिहार जा रही कार हाईवे पर पलटी, 2 साल की मासूम की मौत, 4 की हालत गंभीर

Road Accident: यूपी के संतकबीरनगर में दिल्ली से बिहार जा रही कार हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में 2 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Road Accident
दिल्ली से बिहार जा रही कार हाईवे पर पलटी, 2 साल की मासूम की मौत, 4 की हालत गंभीर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Road Accident: यूपी के संतकबीर नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से बिहार जा रही एक कार गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो साल की मासूम बच्ची इनाया की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता और अन्य दो बच्चे घायल हो गए।


घटना गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौकी के पास गुरुवार सुबह की है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने  जांच के दौरान 2 साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में अन्य घायलों का इलाज जारी है।


दरअसल बिहार के पूर्णिया जनपद के डगरवा थाना के चम्पा बरेली गांव निवासी बहरुल अंसारी अपनी पत्नी,बच्चों और भाई के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह दिल्ली से अपनी कार से पत्नी रेहाना,भाई जकस्त,तीन वर्षीय बेटी सनाया व दो वर्षीय बेटी इनाया के साथ अपने बिहार स्थित गांव आ रहे थे। वह कार खुद चला रहे थे। गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौकी के पास वह पहुंचे थे। इसी दौरान झपकी लगने से उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पड़ी मिट्टी के ढ़ेर से टकराकर पलट गयी। जिसके बाद ये हादसा हो गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता