ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार में रफ्तार का कहर जारी, मुंगेर और बेतिया में दर्दनाक हादसा

बिहार के मुंगेर और बेतिया जिले सड़क हादसे में 1-1 लोगों की मौत हो गयी है। मुंगेर में ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया तो वही बेतिया में दो बाईक की सीधी टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। वही दोनों जगहों पर 1-1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

accident
सड़क हादसे में मौत
© reporter
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BIHAR: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। मुंगेर में एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। शादी समारोह में जाने के लिए युवक घर से निकला था। वही दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही बेतिया में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा साथी बुरी तरह घायल हो गया उसे आनन-फानन में इलाज में भर्ती कराया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सबसे पहले बात मुंगेर की घटना की करते हैं जहां संग्रामपुर मे एक शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना मुंगेर के सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र मौजमपुर के पास की है जहां सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत तो दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक कि पहचान नगर पंचायत संग्रामपुर वार्ड 07 के निवासी चन्देश्वरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप मे हुई है,जबकि घायल कि पहचान नगर पंचायत वार्ड 06 के सिन्टू कुमार पिता संजय यादव के रूप मे हुई है। 


बताया जाता है कि दोनों संग्रामपुर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने रिस्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था कि तभी रास्ते मे ही सुलतानगंज - देवघर मुख्य मार्ग मौजमपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बीच सड़क पर ही गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दुसरे का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेन्टर रेफर कर दिया है। मृतक रोशन कुमार दो भाई और एक बहन था।मृतक रोशन भाई में सबसे बड़ा था। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया की मोटरसाइकिल और ट्रक को कब्जे में ले लिया है मृतक के परिजन के आवेदन पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।


वही दूसरी घटना बेतिया की है जहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से एक की मौत हो गई है वही दूसरे की स्थिति गंभीर है । बिहार के बेतिया में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई है। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के पटेरवा चौक के पास की है।वही मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के चुड़िहारवा टोला गांव निवासी रामचंद राम के पुत्र धर्मेन्द्र राम के रूप मे की गई है। वहीं दुसरे घायल बाइक सवार की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी मदन चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र राकेश चौधरी के रूप में हुई है। 


बताया जाता है की घायल राकेश चौधरी बस के खलासी का कार्य करता है।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम मनुआपुल नवलपुर मुख्य पथ में पटेरवा चौक के पास बाइक सवार राकेश चौधरी लक्ष्मीपुर चौक के तरफ जा रहा था। वही दूसरा बाइक सवार फतेहपुर चौक से बेतिया के तरफ जा रहा था। दोनों बाइक सवारों की रफ्तार काफी तेज होने के कारण दोनो की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि पटेरवा चौक के दुकानदार व ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।


घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वही लोगो ने घटना की सूचना डायल 112  पुलिस टीम व पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना के एएसआई शिवनारायण सिंह पुलिस बल व 112 डायल टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी योगापट्टी ले गए।जहां सीएचसी के डॉक्टर आजाद आलम ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने ससुराल गया हुआ था तथा वह अपने ससुराल से अपने घर लौट रहा था। 


इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया। वही दूसरा घायल बाइक सवार के गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया है। वही एएसआई शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही पुलिस मामले मे अग्रतर कार्रवाई करने मे जुटी हुई है।दोनो बाइक को जप्त कर लिया गया है।

मुंगेर से इम्तियाज और बेतिया से संतोष की रिपोर्ट

टैग्स