ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

PURNEA: बेलगाम ट्रक ने 12 साल के छात्र को कुचला, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा

पूर्णिया के रानीपतरा बाजार में गुरुवार को कोचिंग जा रहे 12 वर्षीय छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-131ए को जाम कर आगजनी किया और जमकर हंगामा मचाया।

Bihar
रफ्तार ने ली मासूम की जान
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपतरा बाजार में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। एनएच-131ए  रानीपतरा सर्विस रोड पर ओवरब्रिज के नीचे सरिया लदा अनियंत्रित ट्रक ने कोचिंग पढ़ने जा रहे एक 12 साल के छात्र को रौंद डाला। इस दौरान छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।


मृतक छात्र की पहचान रवि शंकर दास पिता- रविन्द्र दास, उम्र 12 वर्ष,  ग्राम- चांदीकठुआ, थाना- मुफस्सिल, जिला- पूर्णिया निवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रवि शंकर रोज की तरह कोचिंग क्लास के लिए रानीपतरा बाजार जा रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज के आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।और साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सर्विस रोड को दोनो तरफ जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने रानीपतरा बाजार में अवैध अतिक्रमण और सड़क किनारे लगने वाले ठेला-रेहड़ी को तोड़फोड़ कर हटा दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। 


घटना की सूचना पर मिलने के बाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सुदीन राम, बीडीओ शैलेश कुमार केशरी, जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा व सरपंच प्रतिनिधि बलवीर साह के साथ अन्य जनप्रतिनिधी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।